बदायूं, अगस्त 14 -- Badaun News: सरकारी डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घटना पर सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मारपीट में शामिल लोगों की एआई के जरिए पहचान कराकर प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज करने को कहा है। अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बदायूं में डॉक्टर के साथ हुए दुर्व्यवहार और अमानवीय तरीके से की गई मारपीट से केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश का डॉक्टर समुदाय आक्रोशित है। उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। अखिलेश ने कहा कि घटना के वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई तकनीक से मारपीट में शामिल लोगों की पहचान...