Badaun News: सनातन संस्कृति को कोई मिटा नहीं सकता : बीएल वर्मा
बदायूं, अक्टूबर 14 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। नगर में सोमवार की रात गौशाला रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया। इसके बाद दोनों अतिथियों ने मंच पर प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती उतारी।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग स्वार्थ के लिए सनातन संस्कृति को समाप्त करना चाहते हैं, लेकिन सनातन न कभी मिटा है और न मिटाया जा सकता है। विधायक ने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों का दस्तावेज है। प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, मेला कमेटी के अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय उर्फ विक्की, जितेंद्र कुमार वार्ष्णेय, रामबाबू वार्ष्णेय, डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.