Badaun News: सदर तहसील में सबसे ज्यादा लंबित वाद, डीएम नाराज
बदायूं, सितम्बर 4 -- Badaun News: डीएम अवनीश राय ने गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में लंबित राजस्व वादों की गहन समीक्षा की। डीएम के लिये जिले भर में 12,768 वाद लंबित मिले हैं, इनमें सबसे ज्यादा लंबित वाद सदर तहसील के हैं। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुये अतिशीघ्र लंबित वाद निस्तारण के निर्देश दिये हैं। डीएम ने समीक्षा में पाया कि जनपद में एक वर्ष से अधिक एवं तीन वर्ष से कम अवधि के 2077 वाद, तीन वर्ष से अधिक के 248, पांच वर्ष से अधिक अवधि के 111 वाद लंबित हैं। डीएम ने निर्देश दिये कि पांच वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाये। एसडीएम तहसीलों में लंबित वादों की अपने स्तर से समीक्षा कर उनका निस्तारण करें एवं आगामी समीक्षा बैठक में अवगत करायें। डीएम ने राजस्व संहिता की धारा 116, 24 एवं 34 की भी समीक्षा की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.