बदायूं, अक्टूबर 10 -- Badaun News: सत्याग्रह के लिए पुलिस ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क नहीं जाने दिया तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव नेकपुर आवास के बाहर धरने पर बैठ गये। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जैसे ही आवास से बाहर निकले पहले से ही तैनात पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने के प्रतिवाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव आवास के बाहर धरने पर बैठ गये। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें आवास से बाहर नहीं जाने दिया। सरकार ने भारी पुलिस लगाकर छह अक्टूबर की रात से हाउस अरेस्ट कर लिया है। कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार पुलिस के बल पर विपक्ष की आवाज को दबा रही है। यह भी पढ़ें- दिल्ली मार्च से पहले कांग्रेस नेता ओमप्रकाश शर्मा हाउस अरेस्ट देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। कांग्रेसी वोट चोरी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे ह...