बदायूं, अगस्त 3 -- Badaun News: सैदपुर, संवाददाता। कस्बे में सड़क पर अतिक्रमण की वजह से जाम लगता रहता है। इससे राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत प्रशासन से कई बार अतिक्रमण को हटवाने की मांग की गई, लेकिन पंचायत प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद हैं। कस्बेवासियों ने एक बा फिर से जाम का सबब बन रहे अतिक्रमण को हटवाए जाने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सड़क के दोनों ओर दुकानदारों और अन्य लोगों द्वारा सामान रखकर अस्थायी कब्जा कर लिया है। इससे रास्ता संकरा हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में बताया गया है कि अतिक्रमण की वजह से हर ओर जाम लग रहा है। व्यस्त समय में जाम की स्थिति बनने के साथ ही पैदल...