बदायूं, अगस्त 13 -- Badaun News: नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के देववाणा चौराहे से भारतीय स्टेट बैंक तक कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति से दुकानदारों में आक्रोश है। बुधवार को दुकानदारों ने सड़क पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। दुकानदार रमन माहेश्वरी का कहना है कि ठेकेदार ने चार दिन पहले पुरानी सड़क को उखाड़ दिया था। इसके बाद से सड़क का मलबा मौके पर ही पड़ा है। बुधवार तक मलबा नहीं हटाया गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। रास्ता बंद होने के कारण दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। मोहम्मद जफर का कहना है कि ग्राहकों को भी दुकानों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द मलबा हटवाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।प्रदर...