बदायूं, जुलाई 9 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। सचिवों के 30 मई को स्थानांतरण होने के बाद जिले की करीब 100 ग्राम पंचायतों में सचिव नहीं हैं। जिसकी वजह से विकास कार्य प्रभावित हैं। ग्राम पंचायत में सचिव तैनात कराये जाने की मांग लिखित में विभागीय अधिकारियों से की गई है। मई माह में बड़ी संख्या में सचिवों के ट्रांसफर किए गए थे, वहीं कुछ सचिव रिटायर हो गए। इसके चलते जिले की करीब 100 ग्राम पंचायतें सचिव विहीन हैं, ऐसे में गांव में विकास कार्य रुक गये हैं। सचिव विहीन ब्लॉकों में कादरचौक, म्याऊं, सालारपुर, उझानी एवं अन्य ब्लॉक शामिल हैं। कादरचौक ब्लॉक की 17, म्याऊं की 12, सालारपुर की 20, जगत की 10, उझानी की 15 ग्राम पंचायतों में सचिव नहीं हैं। सचिवों के न होने से कलस्टरों का भी सही से संचालन नहीं हो पा रहा है। कादरचौक ब्लॉक की बात की जाये तो य...