Badaun News: सगे भांजे से मांगी 10 लाख की रंगदारी, मुकदमा
बदायूं, अक्टूबर 11 -- Badaun News: बाबा हरदेव विचार मंच के मंडल अध्यक्ष हरिनंदन सिंह पर अपने सगे भांजे से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने व हत्या किये जाने की धमकी के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने एसएसपी अंकिता शर्मा से इस मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली के गांव दहेमी निवासी शिवकुमार पुत्र स्व. दुर्विजय सिंह ने एसएसपी को तहरीर देकर शिकायत की। जिसमें कहा, चंदऊ गांव निवासी हरिनंदन सिंह पुत्र देशपाल सिंह उसका सगा मामा है। स्वयं को बाबा हरदेव विचार मंच का मंडल अध्यक्ष बताता है। पिता के निधन के बाद मिले क्लेम की रकम और मां के नाम की केसीसी की धनराशि हरिनंदन हड़प चुका है। उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसका फायदा उठाकर उसने शिवकुमार के खिलाफ झूठा मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.