बदायूं, अगस्त 6 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। अपने ही पिता के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: जादूगोड़ा में चोरीकांड का खुलासा, चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तारचोरी की सूचना कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव दीननगर शेखपुर निवासी जयपाल सिंह ने 19 जुलाई को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर से एक लाख रुपये नगद तथा सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस लगातार सुरागरसी और मुखब...