बदायूं, अगस्त 30 -- Badaun News: सहसवान/दहगवां। जरीफनगर बिजलीघर से जुड़े संविदा लाइनमैन पर ग्रामीणों ने वसूली और मनमानी का आरोप लगाया है। ग्राम रामपुर, के अशोक पुत्र शिशुपाल, विनोद शर्मा, वीरेश शर्मा, जितेंद्र, कुंवरपाल सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग बदायूं से लिखित शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि संविदा लाइनमैन बिजली संबंधी छोटे-छोटे कार्यों के लिए रुपये मांगता है। पैसे न देने पर वह कथित तौर पर बिजली की लाइन काट देता है और फिर लाइन जोड़ने के नाम पर भी रुपये की मांग करता है। इस व्यवहार से ग्रामीणों में गहरा रोष है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि संबंधित कर्मचारी की कार्यशैली को लेकर पूर्व में भी उपखंड अधिकारी सहसवान से कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: बिहार लोक शिकायत निवारण...