Badaun News: संदिग्ध हालात में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव
बदायूं, जुलाई 13 -- Badaun News: दहगवां। जरीफनगर क्षेत्र में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पेड़ पर लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरीफनगर के सलावतपुर गांव निवासी धर्मेंद्र की 35 वर्षीय पत्नी देववती का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन विवाहिता का शव पेड़ से उतारकर घर ले आए। इसके बाद परिजनों ने मृतिका के मायके पक्ष को सूचना दी। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने जरीफनगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया। मृतिका देववती की शादी को लगभग 19 वर्ष हो चुके थे। मृतिका के कोई बच्चा नहीं था। उसका मायका उघैती थाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.