Badaun News: संचारी अभियान में स्वास्थ्य विभाग मांग रहा सहयोग, डीपीओ नहीं दे रहे जवाब
बदायूं, अक्टूबर 16 -- Badaun News: जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बीच आशाओं का धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। आशा कार्यकर्ताओं के धरना-प्रदर्शन की वजह से जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान ठप पड़ा है। ऐसे में अभियान को धरातल पर लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग डीपीओ से सहयोग मांग रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजे गए पत्र का डीपीओ जवाब नहीं दे रहे हैं। इससे संचारी रोग नियंत्रण अभियान को गति नहीं मिल पा रही है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आशा कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका रहती है। गांव में घर-घर दस्तक देने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को लगाया जाता है। इनके सहयोग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी लगाया जाता है। इस अभियान में 11 विभाग शामिल होते हैं, लेकिन मुख्य जिम्मा स्वास्थ्य विभाग का ही होता है। इस बार भी निर्धारित समय पर संचारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.