Badaun News: संगठन की मजबूती से संविदा कर्मियों की वापसी का रास्ता खुला : हर्षवर्धन
बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के तहत हटाए गए आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों की दोबारा नियुक्ति को लेकर मालवीय आवास गृह में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में संविदा कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में हटाए गए संविदा कर्मियों की वापसी और उनके सेवा संबंधी हितों की रक्षा को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बुधवार को मालवीय आवास गृह में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि छंटनी में हटाए गए कर्मचारियों की वापसी का आदेश कर्मचारी एकता और लंबे संघर्ष का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि संगठन कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है और रहेगा।
कर्मचारी अधिकारों के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.