बदायूं, अक्टूबर 5 -- Badaun News: सपा नगर कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक नगराध्यक्ष दीपक शर्मा के आवास पर हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य को लेकर संगठन की तैयारियों पर विचार रखे गए। सोनू माथुर, नगर उपाध्यक्ष रामेंद्र सिंह, विशाल सागर, नगर सचिव दीपक यादव, शादाब, मोहम्मद शाकिर हुसैन, मोहम्मद इरफान, श्याम किशोर, दानिश कुरैशी, कासिम अली, मोहन आर्य आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पदाधिकारी-कार्यकर्ता मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक करेंगे मजबूत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...