बदायूं, जुलाई 23 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में बुधवार को गरीब कन्या का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों और पूरे उत्साह के साथ संपन्न कराया गया। विवाह समारोह में नगर के गणमान्य लोगों, श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया।दरबार के महंत संजय शर्मा ने बताया कि श्री संकट मोचन दरबार वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह कराना भी इसी सेवा कार्य का हिस्सा है। दरबार की ओर से यह आठवां विवाह संपन्न कराया गया है। विवाह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी वैवाहिक रस्में संपन्न कराई गईं। उपस्थित लोगों ने नवदंपती को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महंत संजय शर्मा ने कहा कि...