बदायूं, अक्टूबर 4 -- Badaun News: श्री रामलीला महोत्सव-2026 की शुरुआत आज से हो जायेगी। श्री रामलीला महोत्सव के पहले दिन रविवार को दरभंगा, बिहार के कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्म की लीला का मंचन किया जायेगा। श्री रामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से सभी तैयारियां शनिवार की शाम तक पूर्ण कर ली गयीं। शहर के गांधी ग्राउंड में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन धूमधाम से होगा। श्री रामलीला महोत्सव की शुरुआत चार अक्टूबर आज से हो रही है। श्री रामलीला महोत्सव में पुराने ही कलाकार बुलाये गये हैं, जिनके द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से श्री रामलीला महोत्सव में मंचन किया जाता है। यह भी पढ़ें- Badaun News: राधाकांत मंदिर पर रामलीला की तैयारी शुरू पांच से नौ अक्टूबर तक मंच पर धार्मिक ड्रामा होगा। 10 को नारद मोह, 11 को रावण जन्म, 12 को र...