बदायूं, अक्टूबर 24 -- Badaun News: श्री रामलीला महोत्सव के रंग में रंगे नगर में भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ जुटी। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी के आवास पर भी शोभायात्रा का अभिनंदन हुआ। बारात का शुभारंभ ठाकुरद्वारा मंदिर से हुआ। मौर्य मोहल्ला, होली चौक, बिजली घर, हनुमान मंदिर, मुख्य चौराहा, साप्ताहिक बाजार चौराहा, खाटू श्याम धाम, पुराना थाना, सर्राफा बाजार, त्रिपोलिया समेत नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुये शोभायात्रा रामलीला मैदान पहुंची। श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। महोत्सव की शुरुआत सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर की थी।उद्घाटन यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: भरत मिलाप और भोलेनाथ की बारात में गूंजे जय श्रीराम और हर-हर मह...