Badaun News: श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग और आदर्श का संदेश देता
बदायूं, सितम्बर 23 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। नगर के कछला रोड स्थित श्री माहेश्वरी धर्मशाला में श्रीराम-कृष्ण समिति की ओर श्री रामकथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन हरिद्वार से आये संत अयोध्यादास रामायणी ने भगवान श्रीराम के जन्म का मार्मिक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।कथावाचक ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और असुरों का अत्याचार बढ़ा, तब-तब धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए परमात्मा ने अवतार लिया। भगवान श्रीराम का अवतार भी लोककल्याण और धर्म की स्थापना के लिए हुआ। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग और आदर्श का संदेश देता है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के अवतरण से पहले ही शुभ शकुन होने लगे थे। जैसे ही प्रभु ने धरती पर जन्म लिया। नरेंद्र गरल, चंद्रपाल तोष्णीवाल, सत्यपाल वार्ष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.