Badaun News: श्रीमद्भागवत कथा की दो से
बदायूं, सितम्बर 29 -- Badaun News: बिल्सी। श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन दो अक्टूबर से किया जाएगा। कछला रोड ज्वाला प्रसाद जैन जूनियर हाईस्कूल में आयोजित होने वाली कथा में स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज रसपान करायेंगे। 8 अक्टूबर तक चलने वाली कथा हर रोज दोपहर एक बजे से होगी। दो अक्टूबर को सुबह सात बजे पोथी पूजन एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम से बाबा का डोला प्रतिदिन कथा स्थल तक ले जाया जायेगा। सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत मटरूमल महाराज ने कथा का लाभ लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.