बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। नगर के श्री प्राचीन रामलीला मैदान में रविवार को 179वें वार्षिक दशहरा महोत्सव का शुभारंभ तहसीलदार सोहन पाल सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार और नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद ने फीता काटकर किया। इसके बाद नारद मोह लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया।लीला में दिखाया गया कि कामदेव पर विजय प्राप्त करने के बाद नारद मुनि को अपनी तपस्या पर अभिमान हो जाता है। वह भगवान शिव और भगवान विष्णु के सामने अपनी विजय का बखान करते हैं। नारद मुनि का अहंकार दूर करने के लिए भगवान विष्णु अपनी माया से सुंदर नगर की रचना करते हैं, जहां राजा की पुत्री विश्वमोहिनी का स्वयंवर आयोजित होता है। यह भी पढ़ें- Badaun News: रामलीला में नारद मोह लीला का मंचन किया नारद मुनि की भूमिका में ओमवीर मिश्रा और इंद्र की भूमिका में शिवम मिश्र...