बदायूं, जुलाई 11 -- Badaun News: बिल्सी। श्री श्याम भक्तों की ओर से शनिवार 11 जुलाई की सुबह पांच बजे श्री श्याम भवन, मोहल्ला संख्या एक से खेड़े वाली मईया स्थित श्री श्याम मंदिर, सिरासोल तक पैदल निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर जय श्री श्याम के जयघोष के साथ शामिल होंगे। आयोजन समिति पदाधिकारी गौरव देवल ने सभी श्रद्धालुओं से समय से पहुंचकर यात्रा में सहभागिता करने की अपील की है। यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर श्री श्याम मंदिर सिरासोल पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...