बदायूं, जुलाई 11 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता।रात में घर के बाहर बने शौचालय में गए दस वर्षीय बालक को सांप ने डस लिया। बालक चुपचाप घर आकर सो गया। सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हजरतपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हजरतपुर निवासी कार्तिक गुप्ता 10 वर्ष पुत्र कमलेश गुप्ता बुधवार देर रात घर के बाहर बने शौचालय में शौच के लिए गया था। इसी दौरान झाड़ियों से निकले सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने बताया कि कार्तिक ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी और चुपचाप घर आकर चारपाई पर लेट गया। यह भी पढ़ें- Raebareli News: जहरीले जंतु के काटने से किशोर की मौत रात भर वह घर पर ही रहा, लेकिन सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल जिला...