Badaun News: शेखूपुर मिल ने किसानों का भुगतान किया
बदायूं, नवम्बर 28 -- Badaun News: बदायूं। दि किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर की प्रधान प्रबंधक निधि डोडवाल ने बताया कि पेराई सत्र 2026-27 के तहत मिल को गन्ना आपूर्ति करने वाले 842 गन्ना किसानों को 15 से 24 नवंबर तक की गई गन्ना आपूर्ति का 180.99 लाख का भुगतान कर दिया है। गन्ना मूल्य भुगतान किसानों के बैंक एकाउंट में भेजा गया है। मिल जीएम ने बताया कि गन्ना किसानों का गन्ना खरीद के 14 दिन के भीतर भुगतान करते रहेंगे। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जायेगी। किसान मिल को साफ स्वच्छ गन्ना आपूर्ति करें। यह भी पढ़ें- Bijnor News: चीनी मिल ने एक दिन में की 86562 कुंतल गन्ने की रिकॉर्ड पेराई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.