बदायूं, सितम्बर 19 -- Badaun News: बदायूं। क्षेत्र के गांव सिठौली जयरात के बीती रात ई रिक्शा ओर बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में ई रिक्शा का अगला शीशा तोड़कर बाइक अंदर जा घुसी। हादसे में ई रिक्शा सवार बुजुर्ग का सिर फट गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में बाइक सवार व उसकी मां भी घायल हो हुए। कुंदावली निवासी बाइक सवार युवक हरीश पुत्र लक्ष्मण मां के साथ बाइक से इस्लामनगर की ओर आ रहा था। ई रिक्शा चदोई की ओर जा रहा था। सिठौली गांव में जयरात के सामने डंपर से मिट्टी डाली जा रही है। यह भी पढ़ें- Badaun News: हाईवे पर कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार घायल जिस कारण सड़क किनारे मिट्टी के ढेर लग गए है। सड़क पर मिट्टी होने के कारण यह बाइक व ई रिक्शा में टक्कर हुई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने ई रिक्शा चालक ब...