Badaun News: शिविर में कर्मचारियों की समस्यायें सुनी
बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय बरेली निधि आपके निकट 2.0 जिला संपर्क कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय के अनुभाग पर्यवेक्षक अनिल कुमार ने भविष्य निधि कार्यक्रम के नये परिवर्तनों एवं भविष्य निधि के नये लाभों से नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों को जागरूक करना एवं उनकी समस्याओं का समाधान करना शिविर का मुख्य उद्देश्य बताया। शिविर में कर्मचारियों की समस्यायें सुनी। प्रधानाचार्य कमलेश कुमार, अनिल कुमार, अभय राठौर, राजकुमार सिंह सेंगर, हिमांशु उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, प्रवेश शर्मा, दीक्षा गोस्वामी, श्रुति वैश्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.