बदायूं, अगस्त 18 -- Badaun News: सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए कछला गंगा घाट से कांवड़ लेकर आए शिव भक्तों ने बिनावर के शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया। इससे पहले कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। रविवार की रात भर बरेली और पीलीभीत से आने वाले कांवड़िया कछला गंगा घाट से जल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। उनकी सेवा के लिए रात भर जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। डीजे की धुन पर कांवड़ लेकर आए भोले भक्तों ने पूरा माहौल ही भक्तिमयी बना दिया。 यह भी पढ़ें- 10 लाख भोलेभक्तों का शिवालयों में जलाभिषेककांवड़ लेकर आए भक्तों ने किया जलाभिषेक सोमवार की सुबह स्थानीय कांवड़िया कछला गंगा घाट से कांवड़ लेकर कस्बे में आए और ऐतिहासिक शिव मंदिर पर विधि विधान के साथ जलाभिषेक किया। कांवड़ियों की सुरक्षा की दृष्टि से प्रभार...