बदायूं, जुलाई 5 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता।शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में आयोजित शिखर स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के तहत शनिवार के लिये क्रिकेट संग बैडमिंटन एवं कैरम प्रतियोगिता करायी गयी।क्रिकेट में पहला मुकाबला डीफार्म द्वितीय वर्ष डिप्लोमा चैलेंजर्स एवं बीफार्म द्वितीय वर्ष बैचलर्स बैलिस्टिक बटालियन के मध्य हुआ। टॉस जीतकर बैचलर्स बैलिस्टिक बटालियन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन पूरी टीम 9.5 ओवरों में 77 रन पर सिमट गई। डिप्लोमा चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुये दो ओवर में मात्र पांच रन देकर पांच विकेट हासिल किये, जबकि अरुण ने तीन विकेट अपने नाम किये। 78 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिप्लोमा चैलेंजर्स ने 6.2 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाकर छह विकेट से शानदार ज...