बदायूं, अक्टूबर 20 -- Badaun News: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय समरेर में पढ़ने वाली कक्षा नौ की एक छात्रा ने स्कूल की शिक्षका पर बुरी तरह से पीटने का आरोप लगाया। छात्रा की सूचना पर अभिभावक स्कूल पहुंच गये और बाद में छात्रा को साथ लेकर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय पद्धति आवासीय विद्यालय अक्सर चर्चाओं में रहता है। इस बार विद्यालय एक छात्रा की पिटाई को लेकर चर्चा में आया है। स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा ने शिक्षिका पर पीटने का आरोप लगाया। छात्रा ने कहा कि शिक्षिका की पिटाई में उसे काफी चोट पहुंची है। पीड़िता के पिता ने संबंधित शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग को लेकर लिखित में कोतवाली दातागंज में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद घटना के बारे में जांच पड़ताल की। इधर चर्चा है कि दोनों...