बदायूं, अक्टूबर 4 -- Badaun News: माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने शनिवार को जखोरा जोहरपुर में रामलीला का उद्घाटन फीता काटकर किया। आयोजक और स्थानीय लोगों ने मंत्री को भगवान राधा-कृष्ण का चित्र भेंट किया। मंत्री ने दोनों हाथ उठाकर जनता का अभिवादन किया और भारी उत्साह प्रकट किया। आयोजन कर्ता भाजपा सोशल मीडिया मंडल संयोजक योगेश शर्मा ने बताया कि रामलीला की भव्य तैयारियां की गयी हैं। शरद सिकरवार, भाजपा बूथ अध्यक्ष पवन शर्मा, अमित पाठक, विनेश शर्मा, सुमित शर्मा, ग्राम प्रधान रूपेश पाठक, महिपाल मौर्य, बाबूराम मौर्य, नेमचंद्र पाल, पोंनंद्र शर्मा, रामकुमार पाठक, अशोक शर्मा, धर्मपाल सागर मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: जंगीपुर रामलीला समिति के अध्यक्ष बनाए गए गुलाब सिंह यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: भये प्रकट कृपाला, दीनदयाला के जयघोष ...