बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निस्तारण को लेकर बीएसए और वित्त एवं लेखा अधिकारी से वार्ता की एवं समय रहते समस्यायें दूर कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने वित्त एवं लेखा अधिकारी से चयन वेतनमान एवं चयन वेतनमान अवशेष भुगतान, जीपीएफ एवं अन्य वित्तीय प्रकरणों के निस्तारण के लिये 27 अक्टूबर तक का समय दिया। मांग पूरी न होने पर 28 अक्टूबर को बीएसए कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिये पूर्व में कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्यायें दूर नहीं हुयी हैं। मानव संपदा पोर्टल पर फर्जी प्रविष्टियों के मामलों की उच्च स्तरीय जांच की म...