बदायूं, अगस्त 22 -- Badaun News: नगर के बाईपास स्थित नर्सिंग होम की लिखित शिकायत के बाद आखिरकार शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम पहुंचकर जांच की। टीम ने संचालक से रजिस्ट्रेशन संबंधी कागजात मांगे, बाद में नोटिस देकर वापस लौट आई। टीम ने अस्पताल संचालक से रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज मांगे। स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार संचालक मौके पर कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद टीम ने खानापूर्ति करते हुए तीन दिन में रजिस्ट्रेशन के कागजात दिखाने का नोटिस देकर औपचारिकता पूरी की।विभाग की इस कार्रवाई को तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।नगर यह भी पढ़ें- Bagaha News: अवैध अस्पताल व जांच घरों पर कार्रवाई को पत्र में स्वास्थ्य विभाग के रहमो करम प...