Badaun News: शाहपुर गांव में फैला डेंगू, बालक समेत दो की मौत
बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: उसहैत, संवाददाता। गांव शाहपुर में बुखार के दो मरीजों को अपनी चपेट में ले लिया। एक के बाद एक दोनों की मौत हो गई। संदिग्ध डेंगू से एक ही गांव में दो मौतें होने के बाद लोगों में दहशत है।गांव शाहपुर के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में साफ-सफाई नहीं होने और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव न होने से बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं। गांव में लंबे समय से जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। डेंगू बुखार की समस्या का भी एक कारण बना हुआ है। जिससे गांव में भय का माहौल है। गांव में डेंगू की चपेट में आने के बाद गांव निवासी 48 वर्षीय गुड्डी पत्नी सत्यपाल की मौत हो गई। गुड्डी कई दिनों से बीमार थीं। उनका इलाज उसहैत, बदायूं और बरेली के रुहेलखंड अस्पताल में चला। हालत बिगड़ने पर उन्हें बरेली के एक और निजी अस्पताल में भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.