Badaun News: शास्त्री-सुभाष के सम्मान पर भारी पड़ रही पालिका की अनदेखी
बदायूं, अक्टूबर 31 -- Badaun News: शहर में महापुरुषों की प्रतिमाओं और उनके स्थलों की बदहाली को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने आवाज उठाई है। महासभा के पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के नाम पूर्व मंत्री आबिद रजा को ज्ञापन देकर प्रतिमा स्थलों का सौंदर्यीकरण कराने और अतिक्रमण हटवाने की मांग की। जिलाध्यक्ष दीपक सक्सेना एडवोकेट ने बताया कि शास्त्री चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं स्थापित हैं। दोनों ही प्रतिमा स्थल उपेक्षा का शिकार हैं। आसपास अतिक्रमण और गंदगी के चलते इन स्थलों की स्थिति खराब है।महासभा ने मांग की कि नगर के विकास के साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं के सम्मान और संरक्षण पर भी ध्यान दिया जाए। प्रतिमा स्थलों का सौंदर्यीकरण कराने के साथ साफ-सफाई और सुरक्षा के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.