बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: बहजोई रोड पर भट्ठे के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंडी में खड़े पापड़ के पेड़ पर जा टंगी। कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे, जो रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बहजोई रोड स्थित भट्ठे के सामने हुआ। जिला संभल के बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी अरवाज 30 पुत्र अलीजान स्विफ्ट कार चला रहे थे। कार में उनकी पत्नी फरा, मां अजीजन 60 वर्ष और बच्चे सवार थे। इनके साथ रिश्तेदार भी थे। सभी लोग इस्लामनगर निवासी अपने रिश्तेदार चमन की बेटी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। कार बहजोई की ओर से इस्लामनगर आ रही थी। भट्ठे के सामने पहुंचते ही कार...