बदायूं, जुलाई 18 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। डीएम अवनीश राय ने शुक्रवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिले से दो एसडीएम व तीन डिप्टी कलक्टर के तबादले के बाद खाली हुई जगहों पर नये अधिारियों को तैनात किया।

नए अधिकारियों की तैनाती बिसौली के एसडीएम व आईएएस साईं आश्रित शाखमुरी को बदायूं का नया एसडीएम बनाया। इधर सहसवान के एसडीएम रिपुदमन सिंह यादव को रिलीव करते हुये उनके स्थान पर झांसी से आये गौरव आर्या को भेजा। डीएम अवनीश राय ने बताया, मोहित कुमार के मथुरा स्थानांतरण के बाद बिसौली में पदस्थ आईएएस साईं आश्रित शाखमुरी को बदायूं का एसडीएम बनाया है। बिसौली में बुलंदशहर से आईं प्रियंका को बिसौली के एसडीएम की जिम्मेदारी दी है।

अतिरिक्त जिम्मेदारियों का वितरण सुरेंद्र कुमार प्रथम को बदायूं से हटाकर बिसौली एसडीएम न्यायिक बनाया। इसके साथ ही...