Badaun News: शहीदों का बलिदान पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत : अंकिता
बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस पर कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों के बलिदान को याद किया। एसएसपी अंकिता शर्मा ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक स्थल पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस कर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुलिस गार्द ने शोक शस्त्र के साथ सलामी दी। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस पुलिसकर्मियों के समर्पण, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.