बदायूं, सितम्बर 14 -- Badaun News: जिले में कई दिनों बाद सितंबर माह में एक बार फिर से झमाझम बारिश हुई। शहर से लेकर देहात तक झमाझम बारिश हुई तो हर ओर जलभराव हो गया। करीब दो घंटे तक हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हुआ तो जलभराव से लोग जूझते दिखाई दिए। शहर में तमाम ठिकानों पर जलभराव हुआ तो बारिश के चलते बत्ती भी गुल रही। बत्ती गुल होने से लोग विद्युत संकट से जूझते रहे। सितंबर माह की शुरआत में कई दिनों तक लगातार बारिश हुई। बीते अगस्त माह के अंतिम सप्ताह से लेकर सितंबर के शुरूआती सप्ताह में पांच दिन तक बारिश होती रही। इसके बाद पांच सितंबर से बारिश नहीं हो रही थी। बारिश न होने की वजह से उमस भरी गर्मी बढ़ती ही जा रही थी। ऐसे में एक बार फिर से लोग बारिश होने की उम्मीद में थे।ऐसे में रविवार को सुबह से आसमान में तेज धूप रही तो उमस भी बढ़ती चली गई। उमस...