Badaun News: शहर से देहात तक झमाझम बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
बदायूं, सितम्बर 3 -- Badaun News: पिछले कुछ दिनों से आसमान में रोजाना काले बादल छा रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। इससे उमस भरी गर्मी भी बढ़ रही थी। बुधवार को भोर से ही आसमान में काले बादल छाए और अचानक काली घटा के बीच झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके बाद दिन भर रुक रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। झमाझम बारिश होने की वजह से हर ओर जलभराव रहा तो कामकाजी लोग भी घरों से बाहर नहीं निकल पाए। इससे जन जीवन तो अस्त-व्यस्त दिखा, लेकिन उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई। बुधवार को सुबह छह बजे से पहले बूंदाबांदी शुरू हुई। यह भी पढ़ें- Sambhal News: फोटो-झमाझम बारिश में सड़कों पर भरा पानी सुबह छह से नौ बजे तक बूंदाबांदी रही इसके बाद तेज बरसात शुरू हो गई। सुबह 11 बजे तक तेज बरसात हर ओर होती रही। कुछ देर के लिए बारिश रुकी तो कामकाजी लोग घरों से बाहर निकले, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.