बदायूं, अक्टूबर 1 -- Badaun News: नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में कराए जा रहे विकास कार्यों के क्रम में वार्ड संख्या 25, 26 और 16 में करीब 12.38 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का चेयरमैन फात्मा रजा ने उद्घाटन किया। बुधवार को चेयरमैन फात्मा रजा ने किए विकास कार्यों के शुभारंभ में शामिल वार्ड संख्या 25 में सिराज के मकान से पिन्टू के प्लाट तक सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया गया। वार्ड संख्या 16 में बंटी गैस की दुकान से इकबाल के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण, वार्ड संख्या 26 में मुन्ने के मकान से अब्दुल हकीम के मकान तक सीसी व नाली निर्माण कार्य कराया गया।

विकास कार्यों की प्राथमिकताएँ चेयरमैन फात्मा रजा ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के सभी वार्डों में आवश्यकता के आधार ...