बदायूं, जुलाई 14 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। शहर में यातायात पुलिस की लापरवाही की वजह से अब आए दिन जाम लग रहा है। जाम की वजह से वाहन चालक अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। सोमवार को भी शहर के तमाम स्थानों पर जाम लगा तो ट्रैफिक व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहे हैं। शहर में लालपुल से लेकर कचहरी चौराहे तक कई बार जाम लगा तो काफी समय तक वाहन रेंगते रहे। इसके अलावा शहर के और भी तमाम स्थानों पर जाम से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- Meerut News: जाम ने थामी शहर की रफ्तार, मुख्य चौराहे पर घंटों रेंगते रहे वाहन जाम के कारण शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों को लेकर शहर में पहुंचे। किसी को अपने दफ्तर जाना था तो किसी को अपनी फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट से लेकर विकास भवन और अन्...