बदायूं, अगस्त 7 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। शहर में मामूली बरसात से ही तमाम स्थानों पर जलभराव की समस्या बन जाती है। जलभराव की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस जलभराव की प्रमुख वजह नालों के ऊपर हुआ अतिक्रमण है। लंबे समय से नालों के ऊपर दुकानें और अपने पक्के ठिकाने लोगों ने बना लिए हैं जिस वजह से उन नालों की तलीझाड़ सफाई नहीं हो पा रही है। इसका नतीजा है कि अतिक्रमण की वजह से नालों की सही से सफाई न होने की वजह से वह बरसात के मौसम में पानी निकास में बाधा बन रहे हैं। इस वजह से यहां जलभराव की समस्या से सभी जूझ रहे हैं। शहर में बारिश होने के बाद काफी समय तक प्रमुख बाजार जलभराव से जूझते हैं। जलभराव की वजह से यहां राहगीरों को दिक्कत होती है तो दुकानदारों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है। दुकानदारों का सामान बरसात...