बदायूं, जुलाई 21 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। चेयरमैन फात्मा रजा ने शहर के विकास कार्यों को और रफ्तार देते हुए नई सराय और मेथोडिस्ट चर्च में सीसी रोड का लोकापर्ण किया। यहां लंबे समय से सीसी रोड और पानी निकास के लिए नाला निर्माण की मांग की जा रही थी। ऐसे में यह तीनों कार्यों का लोकार्पण होने से सभी ने चेयरमैन के प्रयासों की सराहना की है। चेयरमैन फात्मा रजा ने नई सराय के वार्ड संख्या 27 में रईस खां के मकान से अकबर पेंटर के मकान तक लगभग 2.83 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क व नाली का निर्माण कराया। इसके साथ ही वार्ड 19 में स्थित मेथोडिस्ट चर्च के पास इंदिरा चौक पर लगभग 2.17 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया। यह भी पढ़ें- Badaun News: शहर में चेयरमैन ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण इन विकास कार्यों के लोकार्पण के...