Badaun News: शराब को रुपये नहीं देने पर पीटा
बदायूं, अक्टूबर 31 -- Badaun News: बिल्सी। शराब पीने के लिए रुपये देने से मना करने पर चार लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। कोतवाली क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया निवासी शांतानंद शाक्य बृहस्पतिवार देर रात मजदूरी के रुपये ले रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बमेड़ गांव के चार लोगों ने उनसे शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद सिमर्रा भोजपुर मंदिर के पास चारों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से पीट दिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.