बदायूं, सितम्बर 26 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। शराब की दुकान की दीवार काटकर चोर अंदर घुसे और अलग-अलग ब्रांड की शराब चोरी कर ले गए। दुकान संचालक ने अवैध शराब बेचने वालों पर चोरी की आशंका जताते हुए धमकी देने का भी आरोप लगाया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।कादरचौक थाना क्षेत्र के ककोड़ा गांव में शराब की दुकान चलाने वाले मोहित माहेश्वरी निवासी मोहल्ला पठानटोला उझानी, ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि 23 सितंबर की रात दुकान की पूर्व दिशा की दीवार काटकर चोरी की गई। दुकान से शराब की कुल 35 हॉफ चोरी हुईं। यह भी पढ़ें- Bareily News: देसी शराब की दुकान का शटर काटकर लाखों का माल व नकदी पार, मुकदमा दर्ज बताया कि गांव में कुछ लोग अवैध शराब बेचते हैं, जिनकी वह पहले कई बार मौखिक और लिखि...