Badaun News: व्यापारी से 13.86 लाख की लूट का सुराग नहीं, सीसीटीवी फुटेज भी बेअसर
बदायूं, नवम्बर 26 -- Badaun News: किराना व्यापारियों से बकाया रकम वसूलकर लौट रहे व्यापारी से 13 लाख 86 हजार 500 रुपये लूटने के मामले में चौथे दिन भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बावजूद बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव हैवतपुर के पास वजीरगंज मार्ग पर रविवार रात किराना व्यापारी सिद्धान्त शर्मा से लूट हुई थी। वह गाजियाबाद की किराना मंडी से सामान मंगाकर बिल्सी, बिसौली, बदायूं और आंवला समेत आसपास के क्षेत्रों में थोक व फुटकर बिक्री करते हैं। रविवार को वह व्यापारियों से बकाया रकम वसूलकर अपाचे बाइक से लौट रहे थे। दिनभर में उन्होंने 13 लाख 86 हजार 500 रुपये एकत्र किए थे। हैवतपुर से करीब एक किलोमीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.