Badaun News: विष्णु जिजोड़ा ने पीतम कानपुर को दी पटखनी
बदायूं, अगस्त 15 -- Badaun News: दहगवां। नगर पंचायत में चल रहे मनोकामेश्वर मेला नुमाइश व दंगल में शुक्रवार को दंगल के तीसरे व आखिरी दिन दूरदराज से आए पहलवानों के बीच 28 कुश्तियां हुईं, जिनमें से 15 कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। दंगल की सबसे महंगी और रोमांचक कुश्ती अरविंद असमोली और जाकिर जलालबाद के बीच हुई, जो बराबरी पर समाप्त हुई। इसके अलावा अन्य कुश्तियों में इमरान कादरचौक ने रवि शेखपुरा को, रोहित अकबरपुर ने शिवा दहगवां को, प्रवीण जिजोड़ा ने करन उस्मानपुर को और प्रदीप बिचपुरी ने रवि मई को हराया।नेत्रपाल मई ने अरमान कदरचौक को, प्रशांत गंगीरी ने सचिन कासगंज को, रमन असमोली ने विपिन दिल्ली को और विष्णु जिजोड़ा ने पीतम कानपुर को पटखनी दी। दंगल में मदनलाल रेफरी की भूमिका में रहे।दंगल देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.