Badaun News: विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई
बदायूं, अगस्त 12 -- Badaun News: बदायूं। विवाहिता की मौत के बाद उसके देवर ने मायके वालों को सूचना दी कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके वाले घर पहुंचे तो विवाहिता का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि देवर घर से गायब था। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र की चक्कर की सड़क स्थित मीराजी चौकी के पास का है। यहां रहने वाले राजकुमार की 30 वर्षीय पत्नी डौली की मौत हो गई। डौली की मौत की जानकारी उसके देवर प्रवेश ने मायके वालों को दी थी। सूचना मिलने पर मायके वाले घर पहुंचे तो डौली का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि प्रवेश घर पर नहीं था। मायके वालों ने बताया कि घर में परिवार और मोहल्ले की महिलाएं मौजूद थीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.