Badaun News: विवाहिता की मौत, पीटकर हत्या का लगाया आरोप
बदायूं, अगस्त 10 -- Badaun News: बदायूं। विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि घटना से पहले विवाहिता के साथ मारपीट की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरायमखेड़ा गांव का है। यहां रहने वाले विजय सिंह पुत्र लाखन सिंह की 30 वर्षीय पत्नी प्रवेश की मौत हुई है। प्रवेश का मायका सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पडौआ गांव में है। प्रवेश के पिता स्व.शेर सिंह ने करीब 10 साल पहले उसकी शादी विजय सिंह के साथ की थी। शादी के बाद प्रवेश ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद एक पुत्र पैदा हुआ, लेकिन जन्म के बाद उसकी मौत हो गई। पुत्र की मौत के बाद ससुराल में परिवार की वंशावली को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.