बदायूं, जुलाई 16 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले का बार्डर, संवेदनशील इलाका, जो हर संगीन वारदात के लिए कुख्यात रहा है। उस जरीफनगर थाने की पुलिस हरिओम की मौत के बाद थाने की चौकी नाधा पर विवाद नहीं सुलझा पाई। मृतक के परिजन और उसके तमाम रिश्तेदार इकट्ठा होते रहे भीड़ बढ़ी तो बवाल शुरू हो गया। बवाल बढ़ता देख दूसरे थानों से अनुभवी इंस्पेक्टर मौके पर बुला लिए गए तब जाकर उन्होंने मोर्चा संभाला, लेकिन तब तक हालात काफी बेकाबू हो चुके थे। बवाल थमने के बाद सभी एक ही बात कह रहे थे कि जरीफनगर पुलिस अगर विवाद को भांप लेती तो यहां बड़ा बवाल नहीं होता। दूसरे थानों के इंस्पेक्टरों ने किसी तरह से मोर्चा संभाला तब जाकर हालातों पर काबू पाया गया。

हरिओम की मौत का मामला तीन दिन पहले जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव कादरचौक उर्फ कादरनगर के रहने वाले हरिओम प...