Badaun News: विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश, पुलिस को देख भागे
बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: क्षेत्र के गांव घटपुरी में विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि शनिवार रात दूसरे पक्ष के लोग तीन गाड़ियों में सवार होकर मजदूरों के साथ जमीन पर पहुंचे और निर्माण कराने की कोशिश की। जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने यूपी 112 और थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी पक्ष वहां से चला गया। घटपुरी निवासी संजय सिंह राठौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव की एक जमीन को लेकर मुझियाना निवासी व्यक्ति से उनका विवाद चल रहा है। मामला एसडीएम कोर्ट में पहुंचने पर वहां से यथास्थिति बनाए रखने का आदेश जारी किया गया था। आरोप है कि शनिवार रात दूसरे पक्ष के लोग मजदूर लेकर जमीन पर निर्माण कराने पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.